केन-बेतवा लिंक परियोजना के 59 प्रभावितों को 7.37 करोड़ की राशि स्वीकृत, 62 हितग्राहियों को मिलेगा 7.53 करोड़ से अधिक का लाभ

छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीणा ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से प्रभावित पात्र लोगों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी राशि स्वीकृत की है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित पांच ग्रामों के 59 व्यक्तियों के लिए कुल 7 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। ग्रामवार स्वीकृति के अनुसार सुकवाहा के 16 व्यक्तियों के लिए 2 करोड़ रुपये, ढोढ़न के 3 व्यक्तियों के लिए 37.50 लाख रुपये, खरयानी के 20 व्यक्तियों के लिए 2.50 करोड़ रुपये, भौरखुवा के 11 व्यक्तियों के लिए 1.37 करोड़ रुपये तथा कदवारा के 9 व्यक्तियों के लिए 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के प्रभावितों को भी राशि

इसके अलावा ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के अंतर्गत टिकुरी ग्राम के 3 पात्र व्यक्तियों के लिए 16 लाख 81 हजार 745 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पात्र प्रभावित व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी।

कुल 62 लोगों को 7.53 करोड़ से अधिक की राशि

केन-बेतवा लिंक परियोजना और ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना को मिलाकर कुल 62 प्रभावित व्यक्तियों के लिए 7 करोड़ 53 लाख 81 हजार 745 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रशासन के अनुसार स्वीकृत राशि संबंधित परियोजनाओं से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर मृणाल मीणा द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद की गई इस कार्रवाई से परियोजनाओं से प्रभावित लोगों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने ली भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

 

  • chhatarpur-ken-betwa-link-project-59-affected-compensation-7-37-crore-lalitpur-singrauli-rail-project
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला