सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पैदल जनसंवाद, ₹5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनसंवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी नगर परिषद क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने गली-गली और घर-घर पहुंचकर बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं जानीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए ₹5 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड, नाली, फर्श, डब्ल्यूबीएम रोड और पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

“सुरखी मेरी विधानसभा नहीं, मेरा परिवार है”

नागरिकों से संवाद के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश है कि जनप्रतिनिधि स्वयं जनता के बीच जाएं और विकास कार्यों का वास्तविक फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि सुरखी उनके लिए केवल विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार है। मंत्री ने कहा कि पैदल भ्रमण का उद्देश्य राजनीतिक कार्यक्रम या चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि सीधे जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है।

इन वार्डों में होंगे विकास कार्य

नगर परिषद सुरखी के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों की घोषणा और भूमिपूजन किया गया। वार्ड 1, 2, 6, 12, 13, 14 और 15 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड 9 में सीसी रोड और फर्श निर्माण तथा वार्ड 10 एवं 11 में सीसी रोड निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मिड़वासा तथा वार्ड 14-15 में डब्ल्यूबीएम रोड और पुलिया निर्माण, गौशाला परिसर में प्रथम तल पर सामुदायिक भवन निर्माण तथा प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के कार्य भी किए जाएंगे।

जलभराव और आवागमन की समस्या होगी दूर

मंत्री राजपूत ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव, कीचड़ और खराब रास्तों की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की छोटी गलियों और मोहल्लों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों के आवागमन में सुविधा मिलने की बात भी मंत्री ने कही।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने नागरिकों की छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेने और उसका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पैदल भ्रमण के दौरान स्थानीय मंडल अध्यक्ष बुंदेल सिंह, नर्मदा सिंह, मोनू सिंह मोकलपुर, अरुण गौतम, सरमन सिंह, कमलेश पांडे, भोले राजा, मूरत सिंह, शुभम सिंह, पवन दुबे, बहादुर सिंह, टीकाराम चौबे, बसंत लोधी, नेपाल सिंह, अतुल भार्गव, लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  सागर के शासकीय कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत व्याख्यान और प्रतियोगिताएं आयोजित

 

  • sagar-surkhi-minister-govind-singh-rajput-public-dialogue-5-crore-development-works
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना