रंगदारी के लिए रुपये मांगने और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: कोतवाली पुलिस ने रंगदारी के लिए रुपये मांगने, जातिसूचक गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी विनोद विकट उर्फ रजक, पुत्र रोशनलाल रजक, निवासी मनियर, शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी विनोद जाटव ने 7 अगस्त को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह मनियर तालाब के पास अपने परिचित के साथ बैठा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कथित रूप से 2 हजार रुपये की मांग करते हुए जातिसूचक गाली-गलौज की तथा चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 602/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुराने एसटीएम कोर्ट रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की गई है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में बारिश से महुअर नदी उफान पर, कई गांवों में जलभराव; खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान की आशंका

 

  • shivpuri-rangdari-money-demand-caste-abuse-threat-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आरोन में मंदिर की माफी भूमि की नीलामी पर विवाद, वंशानुगत पुजारियों ने एसडीएम को सौंपी विधिक आपत्ति

    आरोन/गुना (मोहित सोनी की रिपोर्ट): तहसील मुख्यालय आरोन में मंदिर…

    आगे पढ़ें
    सेवा भारती ने महावीरपुरा सेवा बस्ती में लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों महिलाओं की हुई जांच

    गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?