7 वर्षीय अंशुल की मौत के सदमे में दादी ने भी तोड़ा दम, एक ही दिन में पोते और दादी की मौत से परिवार में मचा कोहराम

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामनटूक में शनिवार को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां 7 वर्षीय अंशुल धाकड़ की अचानक मौत के कुछ ही घंटे बाद उसकी 55 वर्षीय दादी शांतिबाई धाकड़ का भी निधन हो गया। एक ही दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अचानक बिगड़ी 7 वर्षीय अंशुल की तबीयत

धामनटूक निवासी परमाल धाकड़ का 7 वर्षीय इकलौता बेटा अंशुल गांव के स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, अंशुल नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह कुछ समय से अपनी दादी शांतिबाई के साथ कोलारस में रह रहा था। शनिवार सुबह अचानक अंशुल की तबीयत बिगड़ गई। दादी शांतिबाई ने तत्काल उसके पिता परमाल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परमाल कोलारस पहुंचे और बेटे को इलाज के लिए शिवपुरी के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंशुल को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत पर परिजनों को नहीं हुआ विश्वास

अचानक हुई बच्चे की मौत से परिजन सदमे में थे और उन्हें अंशुल की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। इसके बाद वे उसे शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन अंशुल को लेकर गुना के एक निजी अस्पताल में दोबारा जांच कराने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में उसकी दादी शांतिबाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में दादी ने तोड़ा दम

शांतिबाई की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जबकि परिवार के कुछ सदस्य अंशुल को लेकर गुना की ओर रवाना हो गए। गुना पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंशुल की दोबारा जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर वापस लौटने लगे। इसी बीच उन्हें बदरवास स्वास्थ्य केंद्र से सूचना मिली कि शांतिबाई का भी निधन हो गया है। एक ही दिन में 7 वर्षीय पोते और 55 वर्षीय दादी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

परिवार के लिए यह दुखद संयोग बेहद पीड़ादायक रहा। एक ओर मासूम अंशुल की अचानक मौत और दूसरी ओर उसके कुछ ही घंटे बाद दादी शांतिबाई का निधन होने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। शनिवार शाम दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद धामनटूक गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़े –  रंगदारी के लिए रुपये मांगने और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

 

  • shivpuri-7-year-old-anshul-death-grandmother-dies-shock-family-tragedy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बड़ा मलहरा में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    छतरपुर: थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने महिला की हत्या के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?