
छतरपुर: जिले के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। फल की दुकान में लगा लोहे का पाइप 11 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट के बाद करंट की चपेट में आ गया, जिसकी चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक कमलेश रैकवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश रैकवार, पिता मिट्ठू रैकवार, निवासी गोड़याना मोहल्ला, चंद्रनगर के रूप में बताई जा रही है।
घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
बारिश में बिजली को लेकर सावधानी जरूरी
बारिश के मौसम में बिजली के तारों, पोल और लोहे के सामान के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और बिजली के तारों या करंट की आशंका वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
ये भी पढ़े – छतरपुर में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने ली भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक
- chhatarpur-chandranagar-16-year-old-youth-dies-electric-shock-rain-11kv-line-bamitha








