मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली और वाहन रैली, तीनों ब्लॉकों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा अगस्त क्रांति दिवस, 9 अगस्त से शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान के तहत जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को मैहर ब्लॉक की रिगरा ग्राम पंचायत में नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकली रैली के माध्यम से लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

इसी प्रकार जनपद पंचायत रामनगर में विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता से तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं जनपद पंचायत अमरपाटन की ग्राम पंचायत मगराज में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान के प्रति जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया गया।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में योगदान दें। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हो रही रैलियों और अन्य गतिविधियों से मैहर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रभक्ति का माहौल बन रहा है।

ये भी पढ़े –  मैहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने लिया तिरंगा फहराने का संकल्प

 

  • maihar-har-ghar-tiranga-rally-ramnagar-amarpatan-tricolor-vehicle-rally-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छोटे राज्यों से ही विकास संभव, प्रधानमंत्री मोदी से बुन्देलखण्ड राज्य के गठन की मांग

    नई दिल्ली/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: छोटे राज्यों के गठन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?