रामपुरकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली से 25 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुरैना/महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्टॉ: जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से 25 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 6.25 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर और सबलगढ़ एसडीओपी (प्रभारी) उमेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में रामपुरकलां थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान 8 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्राम जोन्सिल का पुरा की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया।

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

पुलिस को अपनी ओर आता देखकर ट्रैक्टर पर सवार एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी देशी शराब बरामद हुई। शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

6.25 लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस के अनुसार, बरामद 25 पेटी देशी शराब की अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपये है, जबकि शराब के परिवहन में इस्तेमाल स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 6.25 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। मामले में थाना रामपुरकलां में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में रामपुरकलां थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक समीर सिसराम (1264), प्रकाश अजनार (1338), संतोष बाथम (882) तथा आरक्षक अनूप सिसौदिया (1087) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – मुरैना में अवैध रेत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

  • rampurkalan-police-illegal-liquor-25-boxes-tractor-trolley-two-arrested-morena
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना