गढ़ीमलहरा पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा से एक आरोपी को अवैध 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पृथ्वीपुरा में अवैध हथियार रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ढाबे के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही संदेही ने मोटरसाइकिल से मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान शंकर दयाल मिश्रा पिता ज्ञानी मिश्रा, निवासी ग्राम खिरी, थाना गढ़ीमलहरा के रूप में की है। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गढ़ीमलहरा में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी मारपीट के अपराध में लिप्त रहा है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस द्वारा अवैध हथियार के स्रोत और उनसे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा उपनिरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक ब्रजेश यादव और आरक्षक अभिलाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर ब्रेकिंग: चंद्रनगर में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

 

  • garhimalhara-police-illegal-315-bore-country-made-pistol-cartridge-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना