छतरपुर ब्रेकिंग: चंद्रनगर में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

छतरपुर: जिले के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। फल की दुकान में लगा लोहे का पाइप 11 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट के बाद करंट की चपेट में आ गया, जिसकी चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक कमलेश रैकवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश रैकवार, पिता मिट्ठू रैकवार, निवासी गोड़याना मोहल्ला, चंद्रनगर के रूप में बताई जा रही है।

घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बारिश में बिजली को लेकर सावधानी जरूरी

बारिश के मौसम में बिजली के तारों, पोल और लोहे के सामान के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और बिजली के तारों या करंट की आशंका वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने ली भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

 

 

  • chhatarpur-chandranagar-16-year-old-youth-dies-electric-shock-rain-11kv-line-bamitha
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना