दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक, 10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्किट हाउस दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया, श्री आशुतोष तिवारी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं संस्थान पर तिरंगा फहराया जाएगा। नागरिक तिरंगा फहराने के बाद उसके साथ सेल्फी एवं फोटो लेकर सरल पोर्टल, हर घर तिरंगा पोर्टल तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे। 15 अगस्त की शाम राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखने की अपील भी की गई।

ये भी पढ़े – सेवढ़ा के शासकीय गोविंद महाविद्यालय में कानून जागरूकता संगोष्ठी, छात्रों को अधिकारों और कानूनी उपायों की दी जानकारी

हर घर तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न वर्गों के नागरिक सक्रिय रूप से शामिल होंगे। बैठक में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भी समीक्षा

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों और जनसुनवाई की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में अब तक आयोजित शिविरों की जानकारी लेते हुए आगामी दिनों में होने वाले शिविरों की रूपरेखा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

ये भी पढ़े – छोटे राज्यों से ही विकास संभव, प्रधानमंत्री मोदी से बुन्देलखण्ड राज्य के गठन की मांग

 

  • datia-har-ghar-tiranga-campaign-meeting-10-to-14-august-tiranga-yatra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना