किसानों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का किया आत्मीय स्वागत: बोले किसान पुत्र ने निभाया फर्ज

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केला किसानों को राज्य सरकार की ओर से 107 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि दिए जाने पर किसानों में संतोष का माहौल है। ग्राम फोफनार में खामनी, मोहद, रायगांव, बम्भाड़ा, शाहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का आत्मीय स्वागत किया। किसानों ने राहत राशि दिलाने के लिए सांसद के प्रयासों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।

किसानों ने कहा  मुश्किल समय में सरकार ने दिया सहारा

किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण केले की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। ऐसे समय में सरकार द्वारा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में सीधे राहत राशि पहुंचाना बड़ी मदद है। किसानों ने कहा कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने लगातार उनकी समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाया, जिसके चलते उन्हें राहत राशि मिल सकी।

किसानों की समस्याओं पर सांसद ने कलेक्टर से की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान कुछ किसानों ने राहत राशि से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी सांसद के सामने रखीं। किसानों की शिकायतें सुनने के बाद सांसद पाटील ने तत्काल जिला कलेक्टर हर्ष सिंह से फोन पर चर्चा की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

कलेक्टर ने बताया कि कुछ मामलों में नेट बैंकिंग से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया के कारण राहत राशि को लेकर परेशानी सामने आई है। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। किसानों द्वारा बताई गई अन्य दिक्कतों के निराकरण का भी आश्वासन दिया गया।

सांसद बोले यह किसानों की सरकार

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के सुख दुख में वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। किसानों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

8,115 किसानों को मिला 107 करोड़ 72 लाख से अधिक का लाभ

जानकारी के अनुसार मई और जून माह में आई प्राकृतिक आपदा से बुरहानपुर जिले की विभिन्न तहसीलों के 188 गांवों में केले की फसल प्रभावित हुई थी। नुकसान से प्रभावित 8,115 किसानों के बैंक खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि सीधे अंतरित की गई है। राहत राशि मिलने के बाद किसानों में खुशी का माहौल है।

इस दौरान गंभीर राठौर, हुकुमचंद अग्रवाल, नाना पाटिल, अशोक महाजन, अर्जुन जगताप, दत्तू महाजन, किरण महाजन, मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, सुनील महाजन, अनिल महाजन, अखिलेश राठौर, शुभम जैन, हुकुमचंद मिस्त्री, अमोल महाजन, तुषार महाजन, संजय प्रजापति, जयेश राउत, पंकज पाटिल, संजय महाजन, लखन भाटी, कुणाल महाजन, संदीप राठौर, शुभम वाड़ले, मनोहर सोनवने, मिश्रीलाल चौहान, सुभाष सूर्यवंशी, मनोज टंडन और वैभव महाजन सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 
  • burhanpur-banana-farmers-welcome-mp-dnyaneshwar-patil-thank-government-for-relief
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

छिंदवाड़ा में कथित हनीट्रैप का खुलासा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 लाख मांगने का आरोप, 5 लोग गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: देहात थाना पुलिस ने कथित हनीट्रैप…

आगे पढ़ें
उनाव में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील

दतिया/ राजकुमार शर्मा: भारतीय जनता पार्टी मंडल उनाव की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर