आकाश सिंह के नेतृत्व में तिरंगे के रंग में रंगा बिलहरा, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सुरखी विधानसभा के बिलहरा मंडल में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई यात्रा लगभग 3 बजे तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए सैकड़ों लोगों के उत्साह और भारत माता के जयघोष से पूरा बिलहरा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत, मंत्री प्रतिनिधि मूरत सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल और गौरव गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और उनके त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा तिरंगे में समाहित है। आकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर भारतीय का है। यह राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जब लोग हाथों में तिरंगा लेकर एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो यह केवल एक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति संकल्प का संदेश बन जाती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने और आजादी के पर्व को राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

सिहोरा मंडल में बुधवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सुरखी विधानसभा के सिहोरा मंडल में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं, नागरिकों और ग्रामीणों में उत्साह है। बिलहरा के बाद सिहोरा मंडल में भी बड़ी संख्या में लोगों के तिरंगा यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। लगातार आयोजित की जा रही इन यात्राओं के माध्यम से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – सागर में 22 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस ने मकरोनिया से दबोचा

 

  • akash-singh-bilhara-tiranga-yatra-har-ghar-tiranga-sagar-surkhi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, पोषण ट्रैकर के फर्जी डाटा पर सख्ती के निर्देश

    छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत…

    आगे पढ़ें
    शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जन अभियान परिषद की समितियां सक्रिय भूमिका निभाएं: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी

    मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर जन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा