कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलारस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक बाथम उम्र 32 वर्ष, निवासी पठार मोहल्ला सैसई सड़क के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को सैसई निवासी परमाल यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपक बाथम और दीपू राजपूत ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि दीपक बाथम के पास अवैध पिस्टल थी और उसने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक बाथम को पडोरा पुल के नीचे कोटा जाने वाले मार्ग से अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी दीपक बाथम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय कोलारस के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सहायक उपनिरीक्षक अमृतलाल भिलाला, प्रधान आरक्षक रघुवीर पाल और प्रधान आरक्षक नरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में फोरलेन पर जलभराव से लगा लंबा जाम, यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था

 

  • shivpuri-kolaras-police-arrest-accused-with-illegal-country-made-pistol-live-cartridges
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

    आगे पढ़ें
    कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, पोषण ट्रैकर के फर्जी डाटा पर सख्ती के निर्देश

    छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा