शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जन अभियान परिषद की समितियां सक्रिय भूमिका निभाएं: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी

मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर जन अभियान परिषद, जिला मैहर द्वारा संचालित योजनाओं एवं विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने परिषद के माध्यम से जिले में संचालित गतिविधियों, नवांकुर संस्थाओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की जानकारी ली तथा शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जन अभियान परिषद से जुड़ी समितियां एवं स्वयंसेवी संस्थाएं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने नवांकुर स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

आयुष्मान 70 प्लस और नशामुक्ति अभियान में भागीदारी के निर्देश

कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना 70 प्लस के शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए जन अभियान परिषद की समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उल्लास अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचालित दस्तक अभियान में भी सक्रिय योगदान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं और अभियानों की सफलता के लिए प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं एवं समुदाय की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जन अभियान परिषद से जुड़ी संस्थाएं स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक कर योजनाओं की पहुंच को और व्यापक बना सकती हैं।

प्लास्टिक मुक्त मैहर और जल संरक्षण पर जोर

बैठक में कलेक्टर ने मैहर नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने, तालाबों के संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय संस्थाओं को आगे आकर निरंतर गतिविधियां आयोजित करनी चाहिए।

बैठक में योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई

समीक्षा बैठक की शुरुआत मैहर विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप कुमार तिवारी द्वारा जन अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और उनकी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत कर की गई। बैठक में श्रीमती ममता सिंह, प्रभारी विकासखंड समन्वयक अमरपाटन, मैहर, रामनगर एवं अमरपाटन की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता तथा सीएम इंटर्न भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली रैली

 

  • maihar-collector-bidisha-mukherjee-jan-abhiyan-parishad-government-schemes-review
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सेवढ़ा में चौथे दिन भी नहीं टूटी आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, अधिकारियों की समझाइश बेअसर, बाजार बंद का आह्वान

    सेवढ़ा/ राजकुमार शर्मा: नगर परिषद सेवढ़ा में विभिन्न मांगों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप