भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

भोपाल।आदि मिश्रा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को कर्मश्री संस्था द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की अगुवाई में आयोजित होने वाली यह यात्रा कोलार सिक्स लेन से संत नगर तक करीब 32 किलोमीटर लंबी होगी। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे।

एक लाख नागरिकों के शामिल होने का दावा

आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा में करीब एक लाख नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के मार्ग पर 1100 से अधिक स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, अब तक 50 हजार से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया गया है।

नशामुक्ति का संदेश भी देगी यात्रा

यात्रा के दौरान भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। इन पर “Gen-Z Against Addiction” और “नशामुक्त युवा” जैसे संदेशों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि तिरंगा यात्रा के साथ राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर रोक, सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

 

 

  • bhopal-tiranga-yatra-14-august-ramashwar-sharma-kolar-to-santnagar
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    उमरिया जनसुनवाई में छात्राओं को कथित तौर पर डांटकर भगाने का आरोप, रोते हुए बाहर निकलने का वीडियो वायरल

    उमरिया में जनसुनवाई के दौरान छात्रावास की छात्राओं के…

    समोहा गांव में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का विरोध, कथित सप्लायर से शराब लेकर आग के हवाले करने का दावा

     करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में कथित अवैध…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप