सागर में झमाझम बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का जश्न, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने PTS ग्राउंड में फहराया तिरंगा

सागर: जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति के साथ मनाया गया। लगातार हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के पीटीएस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में लोग छाता लेकर पहुंचे और देशभक्ति के इस पर्व के साक्षी बने।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया ध्वजारोहण

मुख्य समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायर हुआ और पूरा मैदान भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर भव्य परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। पुलिस बल, सशस्त्र जवानों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अनुशासित कदमताल करते हुए समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया। समारोह में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ प्रसारण

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश प्रसारित किया गया। इसके बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बारिश के बीच बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

समारोह के अंतिम चरण में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लगातार बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया और पूरा पीटीएस ग्राउंड राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

ये भी पढ़े – कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सांदीपनि विद्यालय बांदरी का किया निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर मेहनत से सपने पूरा करने का दिया संदेश

 

  • sagar-independence-day-2026-govind-singh-rajput-flag-hoisting-pts-ground-rain
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर में तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जोश, युवाओं की वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

    सागर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सागर शहर में युवाओं…

    आगे पढ़ें
    मैहर में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने छात्रों के साथ किया विशेष भोज, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत हुआ आयोजन

    मैहर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता