वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की और राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के दौरान बाधा उत्पन्न की गई और इसे अपमानित करने का कार्य किया गया। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी भावनाओं और बलिदान का प्रतीक है।

ये भी पढ़े – स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

सीएम यादव ने कहा कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम का पूरा गीत गाया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम वह गीत है, जिसे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के क्रांतिकारियों और आजादी के मतवालों ने गाते हुए देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत जिन लोगों ने कथित तौर पर इसका अपमान किया है, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपनी गलती स्वीकार करेंगे और जल्द ही देशवासियों से माफी मांगेंगे। उन्होंने वंदे मातरम को स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत बताते हुए राष्ट्रगीत के सम्मान को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया।

ये भी पढ़े –  भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, हेमंत खंडेलवाल सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

 

  • cm-mohan-yadav-vande-mataram-insult-congress-rahul-sonia-apology-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

    जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट:  कृषि उपज मंडी के सामने…

    आगे पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया ध्वजारोहण, शासकीय सेवकों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

    भिण्ड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल