जैन सोशल ग्रुप नवकार की द्वितीय पारिवारिक सभा हर्षोल्लास से संपन्न, निकाली तिरंगा यात्रा

शुजालपुर: जैन सोशल ग्रुप नवकार की द्वितीय पारिवारिक सभा का आयोजन माताजी मंदिर, शुजालपुर के प्रांगण में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवकार परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से पारिवारिक एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवकार परिवार के सदस्यों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर की गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद समूह के सदस्यों ने ‘मालवा के गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध श्रद्धेय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तिरंगा यात्रा और माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गेम्स और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नवकार परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, अध्यक्ष आशीष कोठारी, जावरा जोन के चेयरमैन मनोज मेहता, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कांठेड़, अभिषेक बौरदिया, हर्षित पगारिया, उपाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल, वीरेंद्र खेमसरा, आयुष चोरड़िया, अतुल पगारिया, अनुराग संघवी, दिनेश भंडारी, मनीष पावेचा, कपिल ललवानी, शेखर रजावत, आशीष पवैचा, मनीष सकलेचा, राहुल जैन, सौरभ जैन, अरुण धारीवाल, राजीव लुहाड़िया, सुधीर कोचट्टा, सौरभ मेहता, भावेश हरण, अंकित भंडारी, गौरव भंडारी, शेखर भंडारी, अभिषेक सकलेचा, अभिषेक चतर, विवेक सकलेचा, राजेश लोढ़ा, रितेश जैन, अरुण जैन, सुदीप चंडालिया, कमल जैन और पीयूष चपरोद सहित बड़ी संख्या में नवकार परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सदस्यों ने आपसी मेलजोल और पारिवारिक सौहार्द के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना है।

ये भी पढ़े –  पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

 

  • jain-social-group-navkar-family-meet-shujalpur-tricolor-yatra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी