
छतरपुर: पुराने लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2009 के 17 साल पुराने चेक बाउंस प्रकरण में फरार चल रहे ₹8 हजार के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2009 में दर्ज चेक बाउंस के प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में फरार आरोपियों और लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ₹8 हजार के इनामी वारंटी नितेंद्र सिंह परमार पिता लक्ष्मण सिंह परमार, निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रधान आरक्षक प्रमोद नायक, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, दीपचंद्र, प्रताप अहिरवार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े – क्रोध प्रबंधन और नशे से बचाव पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन और चरित्र निर्माण का दिया संदेश
- chhatarpur-police-17-year-old-cheque-bounce-case-rs-8000-rewarded-warrant-arrest-nyay-path-abhiyan








