
बल्देवगढ़/ धमेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव में शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मजना-खरगापुर मार्ग पर स्थित हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। छात्रों के अनुसार शिक्षक के तबादले से स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था पर असर पड़ सकता है, इसलिए उनका स्थानांतरण तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए और उन्हें दोबारा बनयानी हाई स्कूल में पदस्थ किया जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक शिक्षक का तबादला निरस्त नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों के प्रदर्शन के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण पर पुनर्विचार करे, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। फिलहाल बनयानी में शिक्षक के तबादले को लेकर छात्रों का विरोध जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़े – टीकमगढ़: बारिश के बाद चंदेरी गांव का मार्ग बना जलभराव का शिकार, ग्रामीण परेशान
- baldevgarh-banyani-students-protest-teacher-transfer-chakka-jam-majna-khargapur-road









