जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस की कार्रवाई

रतलाम: थाना माणकचौक पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देश पर जिले में आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल अजय सारवान के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी क्षेत्र में घूम रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए यश पिता मोहनलाल सारवान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मांगरौल, थाना स्टेशन रोड, रतलाम को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जिला दंडाधिकारी रतलाम द्वारा जिलाबदर आदेश जारी किया गया था।

इसके बावजूद क्षेत्र में पाए जाने पर उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 और 15 के तहत थाना माणकचौक में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रतलाम के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, कुलदीप जाट, अशरफ, मनोहर, हेमराज और सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  रतलाम में 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 

  • ratlam-mankachowk-police-arrests-district-badar-accused-yash-sarwan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल