भोपाल: भाजपा संगठन में नियुक्तियां जारी, बूथ स्तर तक कमेटियां जल्द होंगी सक्रिय

भोपाल।आदि मिश्रा| भाजपा में जिला अध्यक्षों और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया लगातार जारी है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी प्रापंजय ने कहा कि पार्टी में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत संरचना पहले से मौजूद है। अब संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है।

मंडल और बूथ स्तर पर बढ़ेगी सक्रियता

अश्विनी प्रापंजय ने कहा कि आने वाले समय में मंडल और बूथ स्तर तक सभी कमेटियां और प्रकोष्ठ पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मजबूत संरचना पर आधारित है और जिम्मेदारियों में बदलाव इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

उनके मुताबिक संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए नियुक्तियों और जिम्मेदारियों के पुनर्गठन का काम लगातार आगे बढ़ रहा है।

लाड़ली बहना योजना को लेकर विपक्ष पर पलटवार

महिलाओं के बजट और महंगाई को लेकर विपक्ष के सवालों पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राशि में की गई बढ़ोतरी महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के उपहार के साथ जरूरत के समय सीधी आर्थिक सहायता भी है।

जनधन खातों का भी किया जिक्र

अश्विनी प्रापंजय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और गरीबी हटाने की बातें लंबे समय से होती रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले सरकारी योजनाओं की राशि का पूरा लाभ लोगों तक नहीं पहुंचता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनधन खाते खोले गए और अब सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और लाभार्थियों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है।

यह भी पढ़े: इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन

 

 

  • bhopal-bjp-organization-appointments-ashwini-prapajay-ladli-behna
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय