चुनावी रंजिश में झूठी शिकायतों का आरोप, सरपंच और पति समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग

शिवपुरी: करैरा तहसील के ग्राम सिलानगर निवासी फूलसिंह कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर ग्राम पंचायत सरपंच गीता कुशवाह, उनके पति सालिकराम कुशवाह समेत अन्य लोगों पर चुनावी रंजिश के चलते झूठी शिकायतें करने का आरोप लगाया है। फूलसिंह का आरोप है कि उसे गांव से बेदखल करने और मकान तुड़वाने के उद्देश्य से तहसील करैरा और अमोला थाने में गलत तथ्यों के आधार पर शिकायतें की गई हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह लंबे समय से आबादी की जमीन पर मकान बनाकर रह रहा है और उसने किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं किया है।

मारपीट और झूठी शिकायतों का भी आरोप

फूलसिंह ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण को लेकर सवाल करने पर उसके और परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की गई। इसके बाद थाने में भी उसके खिलाफ कथित तौर पर झूठी शिकायतें की गईं। शिकायतकर्ता ने संबंधित लोगों पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए इसकी भी जांच कराने की मांग की है।

परिवार को धमकी मिलने का आरोप

फूलसिंह ने शिकायत में खुद और अपने परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक से परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में उसके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित लोगों को जिम्मेदार माना जाए। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित झूठी शिकायतों को निरस्त करने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े –  90 हजार रुपये लेकर दिए सिर्फ 11 क्विंटल सरिया, बाकी मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

 

  • shivpuri-karera-silanagar-election-rivalry-false-complaint-sarpanch-allegation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल