पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, एक युवती का हाथ झुलसा; इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत

शिवपुरी: पोहरी क्षेत्र के ग्राम भदरौली निवासी मनोज बंजारा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटियां पूजा और रिम्बी खेत के पास पानी लेने गई थीं। इसी दौरान जिहानसिंह पाल, उसके पिता गजनलाल पाल और परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और मारने के लिए दौड़ाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बेटियों के वहां से भागने के बाद तारफेंसिंग में कथित तौर पर करंट प्रवाहित कर दिया गया। इसी दौरान पूजा करंट की चपेट में आ गई और उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। पास के खेत में मौजूद ब्रजमोहन धाकड़ ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया।

इलाज का खर्च देने का आश्वासन, बाद में इनकार का आरोप

मनोज बंजारा का कहना है कि घटना के बाद इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में रुपये देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इलाज के पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस थाना पोहरी सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देने और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। मनोज बंजारा ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बेटी के इलाज में सहायता दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े – चुनावी रंजिश में झूठी शिकायतों का आरोप, सरपंच और पति समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग

 

  • shivpuri-pohri-bhadrauli-girls-electric-shock-fencing-current-allegation-police-complaint
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मछंड स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर सवाल, शिक्षक पर पत्रकारों से कथित अभद्रता का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह रिपोर्ट: रौन ब्लॉक अंतर्गत शासकीय बालक माध्यमिक…

    आगे पढ़ें
    CM मोहन यादव टीकमगढ़ में, भेलसी में पानी के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम; खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

    टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं