मैहर में 10.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मैहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.31 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान एवं प्रभारी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विनायका मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नईम उर्फ लल्लू खान पिता रहीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी विनायका मोहल्ला, थाना कोतवाली, जिला मैहर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10.31 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु, आरक्षक राजेंद्र, आरक्षक सोमेश और आरक्षक अलका तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  मैहर में निकली संत रविदास समरसता यात्रा, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

 

  • maihar-police-smack-brown-sugar-arrest-operation-prahar-10-31-gram
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल