27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, युवाओं से खेल और भविष्य पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशव्यापी स्तर पर एक महाभियान “खेलो इंडिया संवाद  खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ” का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष पहल के तहत देश भर में 1,500 से अधिक स्थानों पर युवाओं, खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे, जबकि खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगी।

देश के प्रमुख संस्थानों और युवाओं की सहभागिता

इस राष्ट्रव्यापी अभियान में देश के शीर्ष शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी (IIT), आईआईएम (IIM), एनआईटी (NIT), एम्स (AIIMS) और प्रमुख मेडिकल कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र हिस्सा लेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खेल-प्रेमी युवाओं और देश के नीति-निर्माताओं के बीच एक सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि युवा अपने विचार, अनुभव और जमीनी सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकें।

चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा संवाद

कार्यक्रम के दौरान युवा, खेल और युवा सशक्तिकरण से जुड़े चार मुख्य विषयों पर अपने विचार और नए आइडिया साझा करेंगे: खेल इकोसिस्टम का सुदृढ़ीकरण: जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं, कोचिंग और अवसर पहुंचाना। 2036 ओलंपिक की तैयारी: वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभाओं की पहचान और एथलीटों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना। युवा नेतृत्व और शासन: शासन-प्रशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और युवा नेतृत्व को मजबूत करना। विकसित भारत के लिए सशक्तिकरण: भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र-निर्माण के अवसर प्रदान करना। इन चर्चाओं से प्राप्त सुझावों को सीधे नीति-निर्माताओं तक पहुंचाया जाएगा ताकि जमीनी जरूरतों को सरकारी नीतियों का हिस्सा बनाया जा सके।

ये भी पढ़े – स्वाइन फ्लू से दिल्ली में बढ़ी चिंता, एक दिन में H1N1 के 114 नए मामले; स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बुलाई समीक्षा बैठक

कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रधानमंत्री का संबोधन

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘माई भारत’ के स्वयंसेवकों के स्वागत भाषण से होगा। इसके पश्चात पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल परिदृश्य में आए परिवर्तनों और स्वतंत्रता दिवस पर खेल शक्ति को लेकर प्रधानमंत्री के दिए गए संदेश की मुख्य बातें एक विशेष वीडियो के माध्यम से दिखाई जाएंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा, जिसके तुरंत बाद देश के 1,500 से अधिक केंद्रों पर संवाद सत्र शुरू होंगे।

खेल जगत की हस्तियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में देश को गौरवान्वित करने वाले कई दिग्गज खिलाड़ी युवाओं के साथ अपनी खेल यात्रा, संघर्षों, असफलताओं और सफलताओं के अनुभव साझा करेंगे। इनमें मनिका बत्रा, दीपा कर्मकार, साइना नेहवाल, गगन नारंग, पी.आर. श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू, पी. टी. उषा और कई प्रमुख क्रिकेटर शामिल हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक और राज्यों के खेल मंत्री भी इन आयोजनों में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘विकसित भारत युवा लीडर संवाद’ क्विज का आयोजन किया जाएगा और युवाओं को ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे लंबे समय तक इस राष्ट्रीय युवा तंत्र से जुड़े रहें।

ये भी पढ़े –  ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

 

  • khelo-india-samvad-27-august-pm-modi-virtual-address-youth
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से अलग हुए 20…

    आगे पढ़ें
    DAY 2: दूसरे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, 503 रन पर पारी घोषित; श्रीलंका 8/2

    कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल