
दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: उनाव थाना क्षेत्र में उनाव रोड स्थित खेरी राजापुर के पास एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय अर्जुन पुत्र स्वर्गीय देवकीनंदन शर्मा के रूप में हुई है। वह झांसी के मेडिकल कॉलेज क्षेत्र का निवासी बताया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बंद कार, जिसका नंबर यूपी 93 सीएल 8226, में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने कट्टे से खुद को गोली मार ली। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कार से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक दतिया क्यों आया था और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़े – दतिया के गोराघाट थाने में शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने की अपील
- datia-unav-road-kheri-rajapur-youth-found-dead-car-police-investigation








