मैहर में NHRC के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

मैहर, 25 अगस्त।देवेश शर्मा| राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने एक दिवसीय मैहर प्रवास के दौरान जिले के वृद्धाश्रम, उपजेल, आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से की मुलाकात

निरीक्षण की शुरुआत वृद्धाश्रम से हुई। श्री गोयल ने वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम में साफ-सफाई की स्थिति और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने वृद्धजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा उनकी आवश्यकताओं का समय-समय पर ध्यान रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

दस्तावेजों के पारदर्शी रख-रखाव के निर्देश

श्री गोयल ने वृद्धाश्रम में रखे जाने वाले दस्तावेजों और अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वृद्धजनों के आवागमन तथा दानदाताओं से प्राप्त होने वाली सामग्री का नियमित और पारदर्शी लेखा-जोखा संधारित करने के निर्देश दिए।

उपजेल मैहर की व्यवस्थाएं देखीं

इसके बाद NHRC स्पेशल मॉनिटर ने उपजेल मैहर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

निरीक्षण के दौरान बंदियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

आंगनवाड़ी और स्कूलों का भी निरीक्षण

मैहर जिले के अमरपाटन अनुभाग में श्री गोयल ने आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों के हित में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे, सीएसपी महेंद्र सिंह, नगर पालिका सीएमओ, सामाजिक न्याय विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  उमरिया में आबादी क्षेत्र में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, आधी रात ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

  • maihar-nhrc-special-monitor-balakrishna-goyal-inspection
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल