मैहर: जन्माष्टमी पर स्कूलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलेक्टर ने दिए निर्देश

मैहर, 25 अगस्त।देवेश शर्मा| कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने विभिन्न विभागों के कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर संजना जैन, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जन्माष्टमी पर स्कूलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जिले के सभी विद्यालयों को शासन के निर्देशों के अनुसार जन्माष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

जनविश्वास अभियान और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, पेयजल व्यवस्था, शासकीय योजनाओं के पंजीयन और फॉर्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।

जनविश्वास अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में नल-जल योजना से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

एलडीएम को पेंशन और ऋण योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान से जोड़ने तथा शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े –  उमरिया में आबादी क्षेत्र में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, आधी रात ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शहर में जल निकासी और सफाई पर जोर

नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शहर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने मच्छरों और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ शहर के नालों और नदियों की नियमित सफाई तथा आवश्यक पिचिंग कार्य कराने को कहा, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

1 से 10 सितंबर तक सुकन्या योजना के पंजीयन

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सुकन्या योजना के नवीन पंजीयन का कार्य 1 सितंबर से 10 सितंबर तक किया जाएगा।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित

बैठक के दौरान 19 अगस्त को मैहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – मैहर में NHRC के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

 

  • maihar-collector-bidisha-mukherjee-meeting-janmashtami-sukanya-yojana
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल