पलेरा: कीचड़ और दलदल के बीच पानी भरने को मजबूर ग्रामीण, टौरिया का वीडियो वायरल

पलेरा।धर्मेंद्र सिंह लोधी| ग्राम पंचायत टौरिया में पेयजल के लिए ग्रामीणों की परेशानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीणों को पानी भरने के स्थान तक पहुंचने के लिए कीचड़ और दलदल से होकर गुजरते देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के कारण पानी भरने वाले स्थान के आसपास की स्थिति बेहद खराब हो गई है। रास्ते में कीचड़ और दलदल होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी लेने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

ग्रामीणों के मुताबिक, रास्ते की खराब स्थिति को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब होने की आशंका है। ऐसे में पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी उन्हें जोखिम उठाकर कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े – मैहर में NHRC के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

परेशान ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो के जरिए पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर पानी भरने वाले स्थान तक पहुंचने वाले रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बारिश के दौरान उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।

अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने और मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को राहत कब तक मिलती है।

ये भी पढ़े –  उमरिया में आबादी क्षेत्र में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, आधी रात ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

 

  • palera-tauriya-village-water-problem-viral-video
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

डबरा: UGC नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरा सर्व समाज, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

सार: डबरा/ भरत रावत: डबरा में यूजीसी के नए…

आगे पढ़ें
कर्नाटक HC का बड़ा फैसला: पत्नी को घर के काम या ससुराल की सेवा के लिए मजबूर नहीं कर सकता पति

सार: कर्नाटक हाईकोर्ट ने वैवाहिक रिश्ते में महिला की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप