ईद मिलाद जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रतलाम पुलिस की कार्रवाई, 8 डीजे जब्त और 10 प्रकरण दर्ज

रतलाम: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासनिक गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ रतलाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 8 डीजे जब्त किए गए हैं, जबकि 2 संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर डीजे की आवाज और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों की निगरानी की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, तेज ध्वनि में डीजे बजाने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने के मामलों में कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण तथा प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा जुलूसों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और अन्य नियमों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने सभी डीजे संचालकों और आयोजकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हो सकें।

ये भी पढ़े –  रतलाम में डीजे मशीन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख का माल बरामद

 

  • ratlam-police-action-eid-milad-procession-loud-dj-08-seized-10-cases-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भोपाल: मध्य प्रदेश के वित्त विभाग में हुए लगभग…

    आगे पढ़ें
    भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल का ग्वालियर में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

    ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

    125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप