भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल का ग्वालियर में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नए दायित्व के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा की हाल ही में घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ग्वालियर निवासी और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके ग्वालियर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लेकर महाराज बाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी के जरिए फूलों की बारिश कर भी आशीष अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।

मीडिया से बातचीत में आशीष अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक छोटे से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा उनके नाम की अनुशंसा किए जाने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

आशीष अग्रवाल ने नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसका पूरी मजबूती के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

ये भी पढ़े –  ग्वालियर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, प्रमुख मार्गों से होकर मोती मस्जिद पहुंचा

 

  • bjp-national-media-co-convenor-ashish-agrawal-gwalior-welcome-workers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल