दतिया में श्रद्धालु दंपती से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, डीपार पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपी किए गिरफ्तार

दतिया: श्रद्धालुओं से शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट व बदसलूकी करने के मामले में डीपार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में डीपार थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

लहार दर्शन के लिए जा रहे दंपती से मांगे पैसे

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को फरियादी कायम सिंह राजपूत, निवासी कितना, थाना डीपार, अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए लहार जा रहे थे। इसी दौरान जरा घाटी जंगल के पास तीन आरोपियों ने उनसे शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ मारपीट की। घटना में श्रद्धालु दंपती के साथ बदसलूकी किए जाने की भी शिकायत दर्ज कराई गई। फरियादी की रिपोर्ट पर डीपार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त को मांगरोल से आरोपी इंद्रवीर सिंह यादव और धर्मा उर्फ शत्रुघ्न पाठक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय सेवढ़ा के समक्ष पेश किया गया।  पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल तीसरे आरोपी मोहकम सिंह यादव की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक सियाराम गौड़ सहित थाना डीपार पुलिस टीम की भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  दतिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

 

  • datia-deepaar-police-arrested-two-accused-for-assaulting-pilgrims-demanding-money-for-liquor
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर सब-जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल, बंदी भाइयों की कलाई पर सजी बहनों की राखी

    पिछोर, शिवपुरी (रानू परिहार की रिपोर्ट): रक्षाबंधन के पावन पर्व…

    आगे पढ़ें
    पिछोर में कक्काजू का जनता दरबार, करारखेड़ा निवास पर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं; कई मामलों का मौके पर निराकरण

    पिछोर/शिवपुरी (रानू परिहार की रिपोर्ट): क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP हाईकोर्ट का POCSO मामले में अहम फैसला, आरोपी को संदेह का लाभ देकर किया बरी

    MP हाईकोर्ट का POCSO मामले में अहम फैसला, आरोपी को संदेह का लाभ देकर किया बरी

    उज्जैन में बाबा महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

    उज्जैन में बाबा महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

    EPFO और PAN डेटा की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 4 महीने में उठाने होंगे जरूरी कदम

    EPFO और PAN डेटा की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 4 महीने में उठाने होंगे जरूरी कदम

    एशियन गेम्स 2026 के लिए नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों का चयन, विवेक सागर सहित आध्या और हर्षिता दिखाएंगी दम

    एशियन गेम्स 2026 के लिए नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों का चयन, विवेक सागर सहित आध्या और हर्षिता दिखाएंगी दम

    एमपी में ‘जनविश्वास’ से कांग्रेस के मजबूत इलाकों में सेंध की तैयारी, मिशन 2028 के लिए CM मोहन यादव का बड़ा दांव

    एमपी में ‘जनविश्वास’ से कांग्रेस के मजबूत इलाकों में सेंध की तैयारी, मिशन 2028 के लिए CM मोहन यादव का बड़ा दांव