सिंधवारी की जर्जर पुलिया पर बारिश का कहर, एक दर्जन गांवों का दतिया से संपर्क टूटा

दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिंधवारी गांव की पहले से जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलिया पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण करीब एक दर्जन गांवों का दतिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है।

सिंधवारी, चिरौली, रांव, सुकैटा, देवपुरा, रजौरा, नयागांव, गदारी और कुरैठा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अब तेज बारिश के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं।

लगातार बारिश के कारण पुलिया पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में जर्जर पुलिया कभी भी ढह सकती है। इससे आसपास के गांवों के लोगों के लिए खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल जांच कराने, सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

ये भी पढ़े –  दतिया में श्रद्धालु दंपती से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, डीपार पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपी किए गिरफ्तार

 

  • datia-sindhwari-damaged-culvert-heavy-rain-connectivity-cut-off-dozen-villages
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीहोर में फ्री राशन की जगह हितग्राहियों को बांटी गई नगद राशि? बरखेड़ा कुर्मी उचित मूल्य दुकान पर उठे गंभीर सवाल

    सीहोर: जिले के बरखेड़ा कुर्मी स्थित उचित मूल्य दुकान से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EPFO और PAN डेटा की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 4 महीने में उठाने होंगे जरूरी कदम

    EPFO और PAN डेटा की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 4 महीने में उठाने होंगे जरूरी कदम

    एशियन गेम्स 2026 के लिए नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों का चयन, विवेक सागर सहित आध्या और हर्षिता दिखाएंगी दम

    एशियन गेम्स 2026 के लिए नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों का चयन, विवेक सागर सहित आध्या और हर्षिता दिखाएंगी दम

    एमपी में ‘जनविश्वास’ से कांग्रेस के मजबूत इलाकों में सेंध की तैयारी, मिशन 2028 के लिए CM मोहन यादव का बड़ा दांव

    एमपी में ‘जनविश्वास’ से कांग्रेस के मजबूत इलाकों में सेंध की तैयारी, मिशन 2028 के लिए CM मोहन यादव का बड़ा दांव

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश