
बुरहानपुर: जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद-फरोख्त और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खकनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और 2 खाली मैग्जीन बरामद की हैं। जब्त हथियारों की कुल अनुमानित कीमत 74,300 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामनिया स्थित गिट्टी खदान रोड के नाले के पास एक संदिग्ध युवक बैग लेकर खड़ा है। सूचना में उसके पास अवैध हथियार होने की बात भी बताई गई थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. अंसार पिता अलमदीन चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आलम खुर्द, थाना कैराना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश बताया।
बैग की तलाशी में मिले हथियार
पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद नीले रंग के बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर एक सफेद थैली में 3 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और 2 खाली मैग्जीन मिलीं। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना खकनार में अपराध क्रमांक 402/2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इन्हें आगे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे तथा एसडीओपी नेपानगर सुरेश महाले के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रआर. 272 सतीश सूर्यवंशी, प्रआर. 469 संदीप सोलंकी, आर. 600 राकेश डावर, आर. 73 खुमसिंग नार्वे, आर. 376 रुपेश कास्डे, आर. 375 प्रदीप गवाले, आर. 132 जितेन्द्र चौहान, आर. 33 विजेन्द्र देवल्ये और आर. 156 गोविन्दा मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जब्त सामग्री
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 2 खाली मैग्जीन और कुल अनुमानित कीमत: 74,300 रुपये बरमाद किए. इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी से हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सौंपने की तैयारी थी।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा
- burhanpur-illegal-arms-smuggling-22-year-old-arrested-country-made-pistols-magazines-seized








