दतिया में जनसुनवाई: कलेक्टर वानखड़े ने सुनी आधा सैकड़ा से अधिक आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

सार

राजकुमार शर्मा|दतिया। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आधा सैकड़ा से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अनिराकृत आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर निर्धारित अवधि में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विस्तार

दतिया। नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे आधा सैकड़ा से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन की स्थिति को समझते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल संभव नहीं है, उनमें स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए और तय अवधि के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए। जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए, जबकि कुछ आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया गया।

जनसुनवाई में बड़ौनी निवासी अंकित पाल पुत्र भगवत पाल ने आवेदन देकर बताया कि बीके कॉन्वेंट स्कूल द्वारा बिना उनकी अनुमति के फार्म लॉक कर दिया गया है। उन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीएम राइस स्कूल बड़ौनी में प्रवेश लेने की इच्छा जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी दतिया को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए।

भदौरिया की खिड़की निवासी राजावेटी पत्नी स्वर्गीय ग्यासी ने नगर पालिका दतिया में स्थित अपने मकान का नामांतरण कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नैनागढ़ नगरा, झांसी निवासी राजेश कुमार पुत्र सरमन लाल ने कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक आवश्यकता का हवाला देते हुए अपने पिता के नाम सलैयापमार में स्थित विक्रय से वर्जित कृषि भूमि को बेचने की अनुमति संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन तहसीलदार बड़ौनी को सौंपकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम सलेतरा, तहसील भांडेर निवासी श्रीमती सहोद्रा वंशकार पत्नी रामकेश वंशकार ने अत्यधिक बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने और उसमें रखा गृहस्थी का सामान खराब होने की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर ने आवेदन तहसीलदार भांडेर को सौंपते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान रास्ता अवरुद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धावस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण, आर्थिक सहायता और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप, घर-दुकानें जलमग्न; बाढ़ से भारी नुकसान

 

  • datia-collector-swapnil-wankhede-public-hearing-applicants-problems
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना