Xiaomi की धांसू SkyNomad SUV लॉन्च, 1705 KM की रेंज और सीटें बनेंगी बेड

सार 

स्मार्टफोन के लिए मशहूर Xiaomi अब ऑटोमोबाइल सेगमेंट में भी लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार चीन में SkyNomad SUV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में N70 और N90 नाम से कुल चार कॉन्फिगरेशन पेश किए गए हैं। खास बात यह है कि ये सामान्य इलेक्ट्रिक कारें नहीं, बल्कि Range Extended Electric Vehicle हैं। 

विस्तार 

Xiaomi SkyNomad सीरीज में N70 एक 5-सीटर SUV है, जबकि N90 को 7-सीटर SUV के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी ने N70 Pro, N70 Max, N90 Max और N90 Max Studio वेरिएंट लॉन्च किए हैं। 

SkyNomad N90 Max में 76kWh बैटरी दी गई है। इसकी क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज 464 किलोमीटर है, जबकि पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की संयुक्त क्लेम्ड रेंज 1705 किलोमीटर तक बताई गई है। SUV में डुअल मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है और इसकी टॉप स्पीड 190 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

वहीं N70 Pro में 52kWh बैटरी है, जो 351 किलोमीटर की क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज देती है। इलेक्ट्रिक और पेट्रोल को मिलाकर इसकी कुल क्लेम्ड रेंज 1351 किलोमीटर है। N70 Max में 76kWh बैटरी और 505 किलोमीटर की क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि इसकी संयुक्त रेंज 1461 किलोमीटर तक है। 

SkyNomad N90 Max Studio इसका सबसे खास वेरिएंट है। इसमें इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ मॉड्यूल दिया गया है। इसकी दूसरी रो की सीटों को महज 30 सेकंड में बेड में बदला जा सकता है। इसमें अंडरफ्लोर हीटिंग, वुड-ग्रेन एल्युमिनियम फ्लोरिंग और 30 इंच की प्रोजेक्शन स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

N90 Max की लंबाई 5.285 मीटर, चौड़ाई 1.998 मीटर और व्हीलबेस 3.080 मीटर है। इसमें 2+2+3 सीटिंग कॉन्फिगरेशन दिया गया है। दूसरी ओर N70 की लंबाई 4.96 मीटर और व्हीलबेस 2.950 मीटर है। 

Xiaomi की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक N70 Max की कीमत चीन में 2,59,900 युआन और N90 Max की कीमत 2,99,900 युआन से शुरू होती है। फिलहाल यह सीरीज चीन के बाजार पर केंद्रित है।

  • xiaomi-skynomad-n70-n90-launch-1705km-range-features
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना