संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जहरीली शराब से मौत का लगाया आरोप

दमोह/ आकिब खान: दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी के पीछे रहने वाले 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक मंगलवार रात जिला अस्पताल में मृत पाया गया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने युवक की मौत के पीछे अवैध शराब को वजह बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनीष पिता रमेश जोगी, निवासी सागर नाका, दमोह के रूप में हुई है। मृतक के जीजा संतोष जोगी ने बताया कि मनीष पिछले करीब 15 वर्षों से शराब का सेवन कर रहा था और शराब का आदी था। उनका आरोप है कि सागर नाका कृषि उपज मंडी के सामने अवैध रूप से शराब बेची जाती है और मनीष ने वहीं से शराब खरीदी थी।

परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह मनीष घर से निकला था और शराब पीने के बाद शाम को वापस लौटा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसके पास शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने घर से कुछ चना लिया और बाजार में बेच दिया। चना बेचने से मिले पैसों से उसने दोबारा शराब का सेवन किया।

स्टेशन चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला

शराब पीने के बाद मनीष की हालत बिगड़ गई। वह स्टेशन चौराहे के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर, परिवार को मनीष के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी नहीं थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान मंगलवार को सागर नाका चौकी में मनीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया।

सुबह मिली मौत की जानकारी

बुधवार सुबह पुलिस के माध्यम से परिजनों को मनीष की मौत की जानकारी मिली। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मनीष का शव मर्चुरी में रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सागर नाका कृषि उपज मंडी के सामने अवैध शराब की बिक्री होती है। उनका कहना है कि इसी शराब के सेवन के बाद मनीष की मौत हुई है। परिजनों को आशंका है कि शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ हो सकता है।

परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले में सागर नाका चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवश्यक जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि युवक की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

 

  • damoh-youth-dies-under-suspicious-circumstances-family-alleges-poisonous-liquor
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना