उनाव में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला: बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

दतिया/ राजकुमार शर्मा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल उनाव की कार्यशाला पंचायत भवन उनाव में आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल प्रभारी अरविंद दांगी की विशेष मौजूदगी रही, जबकि अध्यक्षता उनाव मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की।

भाजपा के पितृ पुरुषों को किया नमन

कार्यशाला की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि घनश्याम पिरौनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में सेवा पर्व के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

भांडेर विधानसभा के मंडलों में चलेगा अभियान

पूर्व विधायक पिरौनिया ने कहा कि उनकी विधानसभा भांडेर के सभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

हर बूथ पर जलाया जाएगा आशीर्वाद का दीपक

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे दिनेश शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर आशीर्वाद का दीपक जलाया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के जीवन की मंगल कामनाएं की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पूरे एक माह के दौरान बूथ स्तर पर 11 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

कार्यक्रम प्रभारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद दांगी ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत अपनी-अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यशाला में महेंद्र डोली यादव, जगदीश शर्मा, रामपाल अहिरवार, हरिमोहन शर्मा, दिनेश शुक्ला, रामरतन यादव, गोविंद दांगी, ज्ञानसिंह यादव, करण पटवा, जीतू पंडा, राम सहाय गुर्जर, कमल कुशवाहा, उपेंद्र गुर्जर, जितेंद्र पाल, लालाराम पाल, हेमंत यादव, पप्पू यादव, अनिल पटेल, योगेंद्र सोलंकी, अर्पित दुबे, अर्जुन अहिरवार, दमयंती खिरखिया, विशाल यादव, मैथिली शरण गुप्ता, विकास शर्मा, रविंद्र राजपूत, सोनू शर्मा, प्रशांत सेन और मुन्ना पंडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

  • Datia BJP Unao Mandal Workshop Seva Sankalp Abhiyan
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना