
सार
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 11 सितंबर 2026 को उनाव में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण राजस्व सहित अन्य शासकीय कार्यों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। तहसीलदार संजीव तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विस्तार
उनाव क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कैंप में कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण राजस्व संबंधी मामलों के साथ अन्य शासकीय कार्यों से जुड़ी अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन की ओर से संबंधित मामलों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
तहसीलदार संजीव तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन लोगों की राजस्व अथवा अन्य शासकीय कार्यों से संबंधित समस्याएं लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कैंप का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचने और उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़े – ओडिशा के जंगल में मिले 5 ओरांगुटान, भारत में नहीं पाई जाती प्रजाति; तस्करी के शक में जांच तेज
- unao-cm-jan-vishwas-abhiyan-camp-september-11-2026








