भोपाल में शरद पूर्णिमा पर विराट महाअनुष्ठान, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे मां राजराजेश्वरी का एक करोड़ अर्चन

भोपाल। शरद पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी भोपाल में मां राजराजेश्वरी का भव्य महाअनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। 26 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में करीब 50 हजार श्रद्धालु एक करोड़ अर्चन करेंगे। आयोजन की तैयारियों का संत रविशंकर महाराज ने स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

26 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में होगा आयोजन

‘विराट मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान’ का आयोजन 26 अक्टूबर की शाम 7 बजे से लाल परेड ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन को लेकर सेवा समिति और भक्त मंडल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

1100 वैदिक आचार्य करेंगे मंत्रोच्चार

आयोजकों के अनुसार, काशी, वृंदावन, हरिद्वार और ट्रस्ट से जुड़े करीब 1100 वैदिक आचार्य मंत्रोच्चार करेंगे। इनके सस्वर मंत्रोच्चार के बीच 50 हजार से अधिक श्रद्धालु सामूहिक रूप से मां भगवती का एक करोड़ अर्चन पूरा करेंगे। अनुष्ठान करीब डेढ़ से ढाई घंटे तक चलने की बात कही गई है।

यह भी पढ़े:  यूरोप में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, इटली में दूतावास ने कहा- भीड़ से रहें दूर

 

श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क होगी पूजन सामग्री

आयोजन में शामिल होने के लिए किसी शुल्क या पूर्व पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं से भारतीय पारंपरिक परिधान में आने और शाम 5:30 बजे तक लाल परेड ग्राउंड में अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।

वैदिक वास्तु के अनुसार तैयार हो रहा आयोजन स्थल

आयोजकों के मुताबिक, महाअनुष्ठान की व्यवस्था वैदिक वास्तु, दिशा और कोणों के अनुरूप की जा रही है। मुख्य मंच, आचार्य पीठ, यजमान पीठ और श्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही व्यवस्थाओं को विशेष मापदंडों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

शरद पूर्णिमा पर होने वाला यह आयोजन भोपाल में बड़े आध्यात्मिक समागम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में वैदिक आचार्य भी शामिल होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

  • bhopal-sharad-purnima-rajrajeshwari-mahaanushthan-rawatpura-sarkar
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

You Missed

Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल