नाली की गैस और चाय का ‘मायाजाल’, क्या प्रधानमंत्री मोदी के दावों ने जनता को बनाया मूर्ख? आप नेता सांसद संजय सिंह ने खोल दी दावों की पोल!

आज हम बात करेंगे उस वैज्ञानिक चमत्कार की, जिसका दावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े मंचों से किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि गंदी नाली की गैस से चाय बनाई जा सकती है, लेकिन आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस दावे की ऐसी हवा निकाली है कि सरकार के पास जवाब नहीं बचा है। क्या सत्ता में बैठी सरकार केवल नारों और भ्रामक बातों से जनता को ‘पागल’ बनाने का काम कर रही है?

सत्ता के नशे में डूबी सरकार अक्सर ऐसे दावे करती है जो तर्क और विज्ञान की कसौटी पर विफल साबित होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का वह चर्चित बयान आपको याद होगा, जिसमें उन्होंने नाली से निकलने वाली गैस का उपयोग कर चाय बनाने का सुझाव दिया था। आज सांसद संजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से इस ‘जुमले’ की परीक्षा ली

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैसे नाली के ऊपर पाइप लगाकर गैस निकालने और चाय बनाने का प्रयास किया गया लेकिन कड़वी सच्चाई यह रही कि लाख कोशिशों के बाद भी वह तथाकथित ‘नाली वाली गैस’ नहीं जली। संजय सिंह ने एक-एक करके तीन बार माचिस जलाई, पाइप को ठीक से सेट किया, लेकिन चूल्हा नहीं जला

यह केवल एक चाय बनाने का असफल प्रयास नहीं है, बल्कि यह उस तंत्र पर प्रहार है जो जनता की आंखों में धूल झोंक कर उन्हें आत्मनिर्भरता के नाम पर गुमराह कर रहा है। जब देश में एलपीजी की कीमतें आसमान छू रही हैं, तब जनता को ‘नाली की गैस’ का सपना दिखाना क्या मजाक नहीं है?

सांसद संजय सिंह ने सीधा सवाल किया कि ‘मोदी जी, ये मैजिक क्यों नहीं चल रहा?

यह वीडियो चीख-चीख कर कह रहा है कि सरकार के दावे और धरातल की सच्चाई में जमीन-आसमान का अंतर है। क्या एक प्रधान सेवक को शोभा देता है कि वह ऐसी अवैज्ञानिक बातों से युवाओं और देश की जनता को भ्रमित करे?

ब्रैंडवाणी समाचार आपसे सवाल करता है क्या हम ऐसे ही खोखले दावों के आधार पर ‘विश्वगुरु’ बनेंगे? क्या जनता को महंगाई से राहत देने के बजाय उन्हें नाली के पास खड़ा कर देना ही सुशासन है? यह समय है जागने का और पूछने का कि आखिर कब तक यह ‘जुमला एक्सप्रेस’ जनता की बुद्धि का अपमान करती रहेगी।

देखते रहिए ब्रैंडवाणी समाचार, क्योंकि हम दिखाते हैं केवल सच का आईना।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    “सत्कार और स्वार्थ की राजनीति!” – कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सियासी भूचाल, संघ पर टिप्पणी से अपनों को ही घेरा?

    मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी के लिए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें