प्रशासनिक गलियारों में हलचल: ‘महा-सर्जरी’ की तैयारी

CMO में नए सचिव की एंट्री? 11 से 20 मार्च के बीच सकती है तबादला सूची।

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। सरकार एक बड़ी ‘प्रशासनिक सर्जरी’ की तैयारी में है, जो दो चरणों में पूरी की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो 11 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस फेरबदल के केंद्र में राजधानी भोपाल समेत 12 जिले हैं। चर्चा है कि भोपाल कलेक्टर विक्रम कौशलेंद्र सिंह को कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, उनकी जगह धार में अपनी सूझबूझ से ‘भोजशाला’ विवाद को शांत कराने वाले युवा IAS प्रियंक मिश्रा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है।

सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, और रीवा जैसे बड़े जिलों के कलेक्टरों को भी मंत्रालय बुलाए जाने की संभावना है। इसमें सोनिया मीणा, रुचिका चौहान, प्रतिभा पाल और शिवम वर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा बैतूल, शिवपुरी, उमरिया और मैहर के कलेक्टरों के प्रभार में भी बदलाव के संकेत हैं।

बदलाव की यह बयार सिर्फ जिलों तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एक और नए सचिव की एंट्री हो सकती है। वर्तमान सचिवों में से किसी एक को बदला जा सकता है या फिर टीम में विस्तार किया जा सकता है। साथ ही, एक संभाग आयुक्त के बदले जाने की भी पूरी संभावना है।

11 मार्च से शुरू होने वाला यह हफ्ता मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के लिए बेहद अहम होने वाला है। देखना होगा कि मुख्यमंत्री की इस नई टीम में किन चेहरों को जगह मिलती है और किन्हें मंत्रालय में नई जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    “सत्कार और स्वार्थ की राजनीति!” – कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सियासी भूचाल, संघ पर टिप्पणी से अपनों को ही घेरा?

    मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी के लिए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें