कैलीग्राफी एवं ग्राफिक डिजाइन सेंटर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून तक

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव:  मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद द्वारा संचालित “कैलीग्राफी एवं ग्राफिक डिजाइन सेंटर” में सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है।

अंतिम तिथि के पूर्व ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण

इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष कैलीग्राफी और द्वितीय वर्ष ग्राफिक डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अकादमी से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर कार्यालय समय में जमा कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण अंतिम तिथि के पूर्व ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण या उसके समक्ष होना आवश्यक है। साथ ही उर्दू भाषा का ज्ञान और आयु 15 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए।

प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री एवं पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध

आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। इस प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री एवं पुस्तकें भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल स्थित कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

  • admission-process-begins-calligraphy-graphic-design-centre-last-date-22-june
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना