एसबीआई स्थापना दिवस पर सागर में वृक्षारोपण और नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

सागर । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सागर में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। एसबीआई मकरोनिया शाखा की ओर से विद्या वन-2 परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जबकि शाखा परिसर में ग्राहकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के आवासीय परिसर के सामने स्थित विद्या वन-2 में आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक अजय कुमार तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.डी. शर्मा सहित बैंक अधिकारियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद एसबीआई मकरोनिया शाखा में आयोजित नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में बंसल हॉस्पिटल, सागर की डॉ. स्निग्धा सुप्रिया राव एवं उनकी टीम ने ग्राहकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शाखा प्रबंधक अजय कुमार तिवारी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देता है। भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर…

    आगे पढ़ें
    JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग