अर्चना चिटनिस की मौजूदगी में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ, ‘स्कूल चले हम’ अभियान से शिक्षा को बढ़ावा

बुरहानपुर: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू हुए ‘स्कूल चले हम’ राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव अभियान के तहत बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सीताबाई रामचन्द्रराव देशमुख संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.  इस दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सामूहिक श्रवण भी किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुहरानपुर: किसानों को नई तकनीक से जोड़ने की पहल, बुरहानपुर में ‘ई-विकास प्रणाली’ से उर्वरक वितरण का प्रशिक्षण

अपने संबोधन में अर्चना चिटनिस ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को दिशा देती है और समाज व राष्ट्र के विकास की आधारशिला बनती है। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य और पढ़ाई से जुड़े अनुभव भी जाने।उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चले हम’ अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की, साथ ही बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का तिलक कर स्वागत किया गया और पाठ्यपुस्तकें, निःशुल्क साइकिल तथा विद्यालयी ड्रेस का वितरण किया गया.

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: रोड निर्माण की मांग पर भड़के महापौर पति, क्षेत्रवासियों को दी धमकी

  • archana-chitnis-entrance-festival-school-chale-hum-campaign-education-promotion
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रतलाम: स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच; पुलिस ने स्टाफ व दस्तावेजों की की पड़ताल

    रतलाम:  शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम…

    आगे पढ़ें
    मैहर: भदनपुर उत्तर पट्टी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    मैहर: ग्राम भदनपुर उत्तर पट्टी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर गांववासियों में भारी आक्रोश देखने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल