ग्वालियर: दो साल पुराने गोलीकांड के गवाह का अपहरण कर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर:  दो साल पुराने गोलीकांड के चश्मदीद गवाह के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद हुआ है। हालांकि इस मामले का मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार चंदनपुरा निवासी गौरव उर्फ टिल्ली यादव का मंगलवार को महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर गेट के पास से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में शिवम तोमर, राजवीर चौहान, अभिषेक राजावत और युवराज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह वारदात बदमाश हेमू सिकरवार के कहने पर की थी। आरोपियों ने गौरव को कार में बैठाकर जडेरुआ के 12 बीघा इलाके में ले जाकर मारपीट की और फायरिंग की। बाद में उसे धमकाकर छोड़ दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह पूरा मामला अवैध शराब कारोबार और पुराने वर्चस्व की रंजिश से जुड़ा है। गौरव दो साल पहले हुए गोलीकांड का गवाह है और उसी की गवाही रोकने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है, जबकि मास्टरमाइंड हेमू सिकरवार सहित तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद; लाठी-डंडों से हमला

  • gwalior-witness-kidnapping-assault-four-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना