
बड़वानी: निजी स्कूलों के महंगे किताब, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खर्च को कम करने के लिए शिक्षा विभाग 28 से 30 मार्च तक दशहरा मैदान में तीन दिवसीय पुस्तक व यूनिफॉर्म मेला आयोजित करेगा।
मेले की तैयारी पर उठे सवाल
हालांकि, कई स्कूलों द्वारा अब तक अभिभावकों को सूचना नहीं देने और छात्रों के परिणाम लंबित होने से मेले की तैयारी पर सवाल उठ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना पुस्तक सूची और विक्रेताओं की जानकारी के मेला केवल औपचारिकता बन सकता है।
विभाग का दावा है कि मेले में अभिभावक अपनी पसंद से सामग्री खरीद सकेंगे और नियमों के पालन के लिए यह पहल की गई है।
ये भी पढ़े – बड़वानी: राजपुर में पिकअप चालकों को सख्त निर्देश, ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- badwani-pustak-uniform-mela-suchna-taiyari-sawal









Comments are closed.