बड़वानी में 92 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर सवाल, चैंबर ओवरफ्लो और मजदूर सुरक्षा में भारी लापरवाही

बड़वानी: शहर में 92 करोड़ रुपए की लागत से चल रही सीवरेज परियोजना के कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। परियोजना अभी पूर्ण भी नहीं हुई है, लेकिन कई क्षेत्रों में कंपनी द्वारा घरों के सीवेज कनेक्शन सीधे मेन लाइन से जोड़ दिए गए हैं। इसके चलते चैंबर बार-बार जाम हो रहे हैं और गंदगी सड़कों पर बह रही है।

सड़क के गंदगी का अंबर

सेगांव वार्ड में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां चैंबर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदगी फैल गई। शिकायत के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने चैंबर खोलकर सफाई की, लेकिन इस दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही देखी गई। एक कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा किट के चैंबर में उतरकर हाथों और फावड़े से गंदगी साफ करता नजर आया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

रहवासियों का कहना है कि गौशाला मार्ग स्थित धर्मशाला के पास तीन चैंबर ओवरफ्लो हो गए थे। हाल ही में बनी सड़क को भी नुकसान पहुंचा है, क्योंकि चैंबर खोलने से वहां गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: स्मार्ट मीटर बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश, व्यापार प्रभावित

लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब तक ट्रीटमेंट प्लांट शुरू नहीं हुए हैं, तब तक सीवेज कनेक्शन मेन लाइन से क्यों जोड़े जा रहे हैं। साथ ही कंपनी द्वारा कोई हेल्पलाइन नंबर भी जारी नहीं किया गया है, जिससे शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत हो रही है।

नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ों की परियोजना में मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े – बड़वानी में श्रीराम नवमी महापर्व: भव्य शोभायात्रा और हजारों श्रद्धालुओं के बीच उत्सव की धूम 

  • badwani-sewer-project-irregularities-chamber-overflow-worker-safety-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा