बड़वानी: मप्र शिक्षकों के लिए राहत की पहल; सांसदों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा

बड़वानी: प्रदेशभर के शिक्षकों को टीईटी (टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता से राहत दिलाने के लिए मप्र ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में संसद भवन का रुख किया। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों और सांसदों को शिक्षकों के सामने उत्पन्न गंभीर मानवीय संकट से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हेमेंद्र मालवीय और मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने टीईटी अनिवार्यता को वापस लेने और प्रदेश के प्रभावित शिक्षकों की स्थिति अन्य राज्यों से भिन्न होने के मुद्दे को विस्तार से रखा। उन्होंने कई सांसदों से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

ब्रांडवाणी की टीम को बताया कि बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री से शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा। इसके साथ ही, ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षकों के हित में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल करने की तैयारी की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष डीके सिंगौर, महासचिव सुरेश यादव, हेमेंद्र मालवीय, कसर सिंह सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

ये भी पढ़े – बड़वानी: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण की नई प्राथमिकता सूची जारी

  • badwani-teachers-tet-relief-delhi-parliament-supreme-court
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बड़वानी: मप्र शिक्षकों के लिए राहत की पहल; सांसदों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना